नुकीले सूजों से घोंपकर की थी ताऊ की हत्या:पुलिस ने आरोपी भतीजे को किया गिरफ्तार, 2 सूजे बरामद; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बनाया था प्लान

Oct 04, 2026 - 13:42
0
नुकीले सूजों से घोंपकर की थी ताऊ की हत्या:पुलिस ने आरोपी भतीजे को किया गिरफ्तार, 2 सूजे बरामद; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बनाया था प्लान
शाहजहांपुर में शुक्रवार रात ताऊ की हत्या करने वाले भतीजे को पुलिस ने रविवार सुबह छह बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो नुकीले सूजे मिले हैं। आरोपी ने बताया कि ताऊ से शराब के लिए पैसे मांगने पर अक्सर विवाद होता था, इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। आरोपी ने कुछ दिन पहले बर्फ के काम के लिए सूजे खरीदे थे। घटना वाली रात विवाद के बाद उसने उन्हीं सूजों से ताऊ के सिर पर कई वार किए। ताऊ बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद वह भाग गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद भेजा जेल ये घटना जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में हुई थी। आरोपी अरविंद शराब का आदि है। तीन साल पहले उसकी पत्नी उसको छोड़कर चली गई थी। आरोपी के दो बच्चो का खर्च आरोपी के ताऊ रामस्नेही वृद्धावस्था पेंशन से उठाते थे। पिछले करीब एक महीने से आरोपी के दोनों बच्चे अपने बुआ के घर रहे थे। यह घटना रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े छह बजे हुई थी। 70 साल के रामस्नेही की हत्या उनके भतीजे अरविंद ने की। पुलिस ने रविवार सुबह करीब छह बजे जलालपुर नहर पटरी के पास से अरविंद को पकड़ा। उसकी बताई जगह से दो नुकीले सूजे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसको जेल भेज दिया है। शुक्रवार की रात घर आने पर उसने ताऊ से पैसे मांगे थे। ताऊ ने गाली-गलौच रुपए देने से मना कर दिया था। रामस्नेही अपने परिचित के घर के बाहर पहुंचे तभी पीछे से आए आरोपी अरविंद ने सूजों से हमला किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User