नवजात की मौत और यूटरस निकालने के मामले में FIR:संचालिका समेत 2 गिरफ्तार, रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर अस्पताल सीज

Oct 03, 2026 - 22:04
0
नवजात की मौत और यूटरस निकालने के मामले में FIR:संचालिका समेत 2 गिरफ्तार, रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर अस्पताल सीज
सुल्तानपुर के चांदा में नवजात की मौत और महिला का यूटरस निकालने के मामले में शनिवार को दो अलग-अलग FIR दर्ज की गईं। एक मुकदमा महिला के परिजनों और दूसरा सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने न्यू आयुषी पॉली क्लीनिक के संचालक डीके यादव और संचालिका रंजना यादव को गिरफ्तार कर मेडिकल कराया है। अस्पताल को सीज किए जाने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने शनिवार रात 8:30 बजे मुकदमा दर्ज होने और दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत का आरोप चांदा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में शुक्रवार शाम न्यू आयुषी पॉली क्लीनिक में कस्बा निवासी अंजली का ऑपरेशन किया गया था। उसकी मां राजकुमारी ने तहरीर में आरोप लगाया कि वीके शुक्ला ने ऑपरेशन किया। लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई और ऑपरेशन के दौरान अंजली का यूटरस भी निकाल दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल संचालक ने बिना डिग्री वाले डॉक्टर से इलाज कराया, जिससे नवजात की मौत हुई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। इस दौरान वीके शुक्ला की पुलिस हिरासत में पिटाई किए जाने की बात भी सामने आई थी। अस्पताल सील, संचालक दंपती गिरफ्तार मामले की जानकारी मिलने पर ए़डिशनल सीएमओ मौके पर पहुंचे और अस्पताल को सील कराया था। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल संचालक डीके यादव और संचालिका रंजना यादव को गिरफ्तार कर लिया। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, शुक्रवार को हंगामे के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए वीके शुक्ला को छोड़ने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस की ओर से इस संबंध में अलग से कोई जानकारी नहीं दी गई है। सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर 3 के खिलाफ केस सीएचसी अधीक्षक आरसी यादव ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में दो ऑपरेशन किए गए थे। उनके अनुसार, अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के लिए सीएमओ कार्यालय में आवेदन किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी तहरीर पर वीके शुक्ला, दिनेश यादव और रंजना यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लंभुआ सीओ ऋतिक कपूर ने बताया कि दोनों मुकदमों में सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। ------------------------- झोलाछाप को पुलिस की गाड़ी से घसीटकर पीटा: मां बोली- बेटी की बच्चेदानी निकाल ली, सुल्तानपुर में नवजात की मौत पर भड़कीं सुल्तानपुर में शुक्रवार शाम नवजात की मौत से गुस्साए परिवार वालों ने झोलाछाप की पिटाई कर दी। उसे पुलिस की गाड़ी से घसीटकर मारा। परिवार वालों ने महिला को डिलीवरी के लिए दोपहर में अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला की मां के मुताबिक, डॉक्टर ने उसकी बेटी की बच्चेदानी तक निकाल ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया। इस दौरान परिवार वालों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। घटना चांदा इलाके की शाम 5:30 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User