नवोत्सव गरबा में मिशन शक्ति का प्रदर्शन:आगरा में ‘नवोत्सव 2026’ के दौरान कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
आगरा के बिचपुरी स्थित श्री कृष्णा फार्म हाउस में रचनाट्यम डांस एंड इवेंट ट्रूप की ओर से ‘नवोत्सव गरबा और डांडिया मेला 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अलका सेन और डॉ. संजय सेन रहे। सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में डांस शो ‘डीआईडी’ और ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ फेम जतिन कुमार और उनकी पत्नी ने नृत्य प्रस्तुति दी। जगदीशपुरा थाना और बिचपुरी पुलिस चौकी की टीमों ने भी विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा पर केंद्रित पुलिस विभाग का विशेष वीडियो दिखाया गया। इंफ्लुएंसर्स मीट, आराध्या की प्रस्तुति, झूले और शॉपिंग स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक वर्षा मिश्रा, ईशान मित्तल और श्याम शर्मा की अहम भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)