नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा:जालौन के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को जालौन के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दर्शन-पूजन को श्रद्धालु पहुंचने लगे। नवरात्र के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा हुई। मान्यता है कि मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं। उनकी पूजा से सुख-समृद्धि, संतान सुख व खुशहाली मिलती है। उरई के संकटा, बड़ी और हाथी मंदिर सहित कोंच के बड़ी, सिंहवाहिनी और काली माता मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। कालपी के बनखंडी और नावली माता मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा कर आशीर्वाद मांगा। देवी मंदिरों में भी श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे नदीगांव स्थित हरिशंकरी माता मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में भी श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने विधि-विधान से पूजा की। देवी गीतों और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गए। भक्तों ने मां स्कंदमाता से सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। जिलेभर में नवरात्र का उत्साह और श्रद्धा दिखी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)