नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:जयकारों से गूंजे देवी धाम, तपेश्वरी मंदिर में 506 दीपक जलाए गए

Oct 11, 2026 - 09:57
0
नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:जयकारों से गूंजे देवी धाम, तपेश्वरी मंदिर में 506 दीपक जलाए गए
कानपुर में नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मंदिर में भक्तों की भीड़ के बीच पूरा परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी को चुनरी और नारियल चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में इस बार मन्नत के 506 दीपक जलाए गए, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा जूही स्थित बारह देवी मंदिर, घाटमपुर के कुष्मांडा देवी मंदिर और कल्याणपुर स्थित आशा देवी मंदिर में भी सुबह से भक्तों की कतारें लगी रहीं। लाल बंगला और बंगाली मोहाल स्थित काली मंदिर में भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ भक्तों ने परिवार की खुशहाली और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User