नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:फर्रुखाबाद में मां शैलपुत्री का श्रृंगार, आरती के बाद खुले कपाट; अष्टमी पर लगेगा 56 भोग

Oct 11, 2026 - 10:14
0
नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:फर्रुखाबाद में मां शैलपुत्री का श्रृंगार, आरती के बाद खुले कपाट; अष्टमी पर लगेगा 56 भोग
फर्रुखाबाद में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। घरों में भी लोगों ने विधि-विधान से कलश स्थापना की और नवरात्र की शुरुआत की। शहर से सटे गुरुगांव देवी मंदिर के कपाट सुबह 6 बजे आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्र की तैयारियां रातभर चलती रहीं। सुबह 4 बजे से मां का श्रृंगार किया गया। इस बार नवरात्र में अष्टमी के दिन मां को 56 भोग का प्रसाद भी अर्पित किया जाएगा। घरों में कलश स्थापना कर की मां शैलपुत्री की पूजा नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों में बालू और मिट्टी में जौ मिलाकर कलश स्थापित किया। इसके बाद मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भी सुबह से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर, भोलेपुर के वैष्णो देवी मंदिर, मठिया देवी मंदिर और फतेहगढ़ के गमा देवी मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। 32 वर्षों से लगातार मां के दर्शन कर रहे बृजनंदन सिंह आवास विकास निवासी बृजनंदन सिंह राठौड़ ने बताया कि वह 32 वर्षों से लगातार मां के दर्शन करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां की अपार महिमा है, जिसका बखान नहीं किया जा सकता। सर्दी हो या गर्मी, वह प्रतिदिन नियमित रूप से मां के दर्शन करने आते हैं। तिकोना चौकी निवासी दिलीप गुप्ता ने बताया कि वह भी प्रतिदिन मंदिर में माता के दर्शन करने आती हैं। उनके मुताबिक, माता की महिमा अपरंपार है। सीसीटीवी से हो रही निगरानी नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिरों में पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और कर्मचारियों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही मंदिर परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User