नवरात्रि का छठा दिन:आज देवी कात्यायनी की पूजा में शहद चढ़ाएं, जानिए देवी से जुड़ी कथा और पूजा विधि
आज (शुक्रवार, 16 अक्टूबर) नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा करें। माना जाता है कि देवी के इस स्वरूप की पूजा करने से भक्त को मनचाहा जीवन साथी मिलता है। पौराणिक कथा के मुताबिक, द्वापर युग में वृंदावन की गोपियों ने श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने के लिए देवी कात्यायनी की पूजा की थी। देवी लाल, हरे, पीले वस्त्र धारण करती हैं। इसलिए इनकी पूजा में लाल, पीले या हरे कपड़े पहनने चाहिए। स्नान के बाद घर के मंदिर में देवी की पूजा और व्रत करने का संकल्प लें। पूजा में शहद का भोग खासतौर पर लगाना चाहिए। दिनभर व्रत रखें। देवी मंत्रों का जप करें। शाम को फिर से देवी की पूजा करने के बाद व्रत खोलें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)