नवरात्रि का पांचवा दिन:आज करें देवी दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा, केले और मिठाई का भोग लगाएं
आज (15 अक्टूबर) नवरात्रि के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा करें। स्कंद कार्तिकेय स्वामी का एक नाम है। कार्तिकेय की माता होने की वजह से देवी पार्वती को स्कंदमाता कहते हैं। स्कंदमाता लाल-पीले वस्त्र धारण करती हैं, देवी का वर्ण यानी रंग गौरा है। आज स्नान के बाद घर के मंदिर में देवी की पूजा और व्रत करने का संकल्प लें। इसके बाद विधिवत देवी पूजा करें और दिनभर व्रत रखें। मां के मंत्रों का जप करें। शाम को फिर से देवी की पूजा करें और फिर व्रत खोलें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)