नवरात्रि से पहले पुलिस ने बंद कराई मीट की दुकानें:मेरठ में चला अभियान, मंदिरों के पास सफाई व्यवस्था पर रही विशेष नजर
नवरात्र को लेकर मेरठ पुलिस ने शनिवार को सख्त चैकिंग अभियान चलाया। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने पूरे इलाके में चैकिंग अभियान किया। पुलिस ने मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था को देखा। अतिक्रमण हटवाया। इसके साथ ही बाजार में जहां भी चिकन, मीट की दुकानें खुली थीं उनको बंद कराया। थानाप्रभारी दलबीर सिंह पूरी टीम के साथ सड़क पर उतरे। पुलिस टीम ने बाजारों में जाकर मीट विक्रेताओं की दुकानें बंद कराई। कहा कि जब तक नवरात्रि है मीट, चिकन की दुकानें न खोली जाएं। खासतौर से जो दुकानें माता के मंदिरों के आसपास हैं उन्हें विशेष रूप से इन नौ दिनों तक बंद रखा जाए। मंदिरों के आसपास अतिक्रमण और रेहड़ी पटरी वालों को भी अभियान चलाकर हटाया। मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने दिशा निर्देश दिए। जहां भी मंदिरों के पास गंदगी थी उसको भी साफ कराने का निर्देश दिया गया। भूमिया के पुलि से लेकर पूरे रशीद नगर तक पूरे लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)