नवरात्रि शुरू, मंदिरों में गूंजे जय माता दी के जयकारे:उन्नाव में भक्तों ने किए मां शैलपुत्री के दर्शन, बाजार में बढ़ी पूजन सामग्री की कीमतें

Oct 11, 2026 - 07:28
0
नवरात्रि शुरू, मंदिरों में गूंजे जय माता दी के जयकारे:उन्नाव में भक्तों ने किए मां शैलपुत्री के दर्शन, बाजार में बढ़ी पूजन सामग्री की कीमतें
उन्नाव में जय माता की जयकारों के साथ ही रविवार को माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग गई। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। सुबह होते ही भक्त मंदिर में पहुंचे पूजा-अर्चना में जुट गए। व्रत रखने वालों ने व्रत रखा और बाजार में व्रत के सामान की जमकर खरीदारी की। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। मंदिरों में प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा की गई। मंदिर के पुजारियों के अनुसार शैलपुत्री माता का यह रूप अनेक नामों से लोक प्रसिद्ध है। सती, पार्वती, दुर्गा, उमा, अपर्णा, गौरी, महेश्वरी, शिवांगी, शुभांगी, पर्वतवासिनी आदि नाम शामिल हैं। पूर्व जन्म में इनके पिता दक्ष थे। राजा दक्ष ने प्रजेश होने पर यज्ञ किया पर अपने दामाद शिव को निमंत्रण नहीं दिया। भगवान शंकर की अनुमति के बिना सती अपने पिता के यहां चली गई। यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर सती का तिरस्कार हुआ। इस पर सती यज्ञ की अग्नि में कूद पड़ी। सती का अगला जन्म शैलराज की पुत्री पार्वती के रुप में हुआ। आज सुबह से ही दर्शन करने को शुक्लागंज के राजधानी मार्ग स्तिथ प्राचीन मंदिर में माता रानी के दर्शन पाने को लंबी लंबी श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। सीमा, मोनिका, कंचन आदि ने बताया कि वह हर बार नवरात्र में व्रत रखती है। बीते शनिवार, रविवार को ही उन्होंने व्रत का सारा सामान खरीद लिया था। आज सुबह जल्दी उठ कर वे तैयार हुई। घर में क्लश की स्थापना की और पूजा अर्चना के मंदिरों में गए। मंदिर में गए तो वहां पर पहले से ही लंबी लाइन लगी हुई थी। मत्था टेकने के लिए काफी देर में उनका नंबर आया। नवरात्र के शुरू होते ही बाजार में पूजन सामग्री में भारी उछाल आ गया है। व्रत में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थो से लेकर पूजन सामग्री खरीदना लोगों के बस से बाहर हो गया है। बाजार में पांच रुपये वाली चुनरी 10 रुपये की चुनरी रुपये में मिल रही है। नारियल 20 की जगह 30 और कलश 15 की जगह 20 रुपये में मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User