न्यू नोएडा के लिए बनाए गए 3 सर्किल:दो जीएम को मिली जिम्मेदारी, 209 वर्गकिमी में बसेगा नया शहर, 80 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

Oct 14, 2026 - 06:50
0
न्यू नोएडा के लिए बनाए गए 3 सर्किल:दो जीएम को मिली जिम्मेदारी, 209 वर्गकिमी में बसेगा नया शहर, 80 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण
न्यू नोएडा (DNGIR) में जमीन अधिग्रहण, अतिक्रमण को रोकने के लिए तीन नए सर्किल बनाए गए है। न्यू नोएडा को 80 गांव की जमीन अधिग्रहण कर बसाया जाएगा। 6 लाख की आबादी होगी। यहां पहले फेज में तीन सर्किल 11, 12 और 14 बनाए गए है। ये तीनों सर्किल न्यू नोएडा के लिए ही है। इसमें सर्किल-11 की जिम्मेदारी प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह को दी गई। वहीं सर्किल-12 और 14 की जिम्मेदारी जीएम एके अरोड़ा को दी गई है। बतौर इसका कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है। अब इन सर्किल में सीनियर मैनेजर, मैनेजर की नियुक्ति की जाएगी। जिनकी जिम्मेदारी अवैध निर्माण को रोकना और विकास कार्य को बढ़ावा देना होगा। चार चरणों में विकसित होगा न्यू नोएडा किसानों से सहमति के आधार पर ली जाएगी जमीन प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण के लिए यमुना विकास प्राधिकरण की तर्ज पर मुआवजा नीति तय कर दी है। किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन ली जाएगी। फेस-1 और फेस-2 में जमीन खरीद के लिए मुआवजा दर और 6 प्रतिशत आबादी भूखंड का लाभ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनुरूप दिया जाएगा। वहीं फेस-3 और फेस-4 में मुआवजा दर के साथ 7 प्रतिशत आबादी भूखंड का लाभ यमुना प्राधिकरण के अनुरूप मिलेगा। जीआईएस मैप से तय होगी शहर की भविष्य की रूपरेखा प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि भू-स्थानिक डेटा के विश्लेषण के बाद तैयार होने वाला जीआईएस मैप यह तय करने में अहम भूमिका निभाएगा कि आवासीय, औद्योगिक और संस्थागत क्षेत्र कहां विकसित किए जाएं, जल निकायों का संरक्षण कैसे हो और सड़क नेटवर्क किस तरह तैयार किया जाए। इससे न्यू नोएडा को योजनाबद्ध और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User