पाकिस्तान के ट्रेन हादसे में 5 की मौत, 30 घायल:पंजाब में रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कराची से पेशावर जा रही थी

Oct 13, 2026 - 13:46
0
पाकिस्तान के ट्रेन हादसे में 5 की मौत, 30 घायल:पंजाब में रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कराची  से पेशावर जा रही थी
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5:15 बजे पंजाब के मुल्तान में शेर शाह ब्रिज के पास हुआ। रहमान बाबा एक्सप्रेस कराची से पेशावर जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए मुल्तान के निश्तर हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसे वाली जगह पर बचाव दलों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, 13 डिब्बों को हादसे वाली जगह से हटा दिया गया है। एक डिब्बे में बचाव कार्य अभी जारी है। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें खबर लगातार अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User