पाकिस्तान सुपर लीग 18 मार्च से 2 मई तक:12वें सीजन में 8 टीमों का फॉर्मेट बरकरार; डायरेक्ट साइनिंग और प्लेयर ऑक्शन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

Oct 08, 2026 - 12:08
0
पाकिस्तान सुपर लीग 18 मार्च से 2 मई तक:12वें सीजन में 8 टीमों का फॉर्मेट बरकरार; डायरेक्ट साइनिंग और प्लेयर ऑक्शन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 12वां सीजन अगले साल 18 मार्च से 2 मई तक खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान किया है। इस बार भी 8 टीमें हिस्सा लेंगी। यानी लीग का विस्तारित 8 टीमों वाला फॉर्मेट लगातार दूसरे सीजन में जारी रहेगा। PSL गवर्निंग काउंसिल की 1 सितंबर को लंदन में हुई बैठक में टूर्नामेंट की तारीखें तय की गई थीं। इसमें सभी 8 फ्रेंचाइजियों के मालिक और प्रतिनिधि शामिल हुए थे। तारीखों के ऐलान के साथ अब डायरेक्ट साइनिंग, रिटेंशन, ट्रेड विंडो और प्लेयर ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू होगी। PSL 11 से 8 टीमों का फॉर्मेट और ऑक्शन सिस्टम लागू हुआ PSL के 11वें सीजन में पहली बार 8 टीमों का फॉर्मेट लागू किया गया था। इसी सीजन में खिलाड़ियों के चयन के लिए ड्राफ्ट सिस्टम की जगह पहली बार प्लेयर ऑक्शन कराया गया। PSL 11 के फाइनल में पेशावर जल्मी ने हैदराबाद किंग्समैन को हराकर 9 साल बाद खिताब जीता था। गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए फाइनल को 32,461 दर्शकों ने देखा था। मोहसिन नकवी बोले- PSL 12 में स्तर और ऊंचा करेंगे पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि PSL 11 ने दिखाया कि यह लीग क्या करने में सक्षम है। उन्होंने रोमांचक मुकाबलों, रिकॉर्ड दर्शकों और रिकॉर्ड प्रसारण आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि PSL 12 में लीग का स्तर और ऊंचा किया जाएगा। नकवी ने कहा कि बोर्ड एक और शानदार सीजन कराने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी 8 फ्रेंचाइजियों को एक बार फिर खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करते देखने का इंतजार है। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक पोरेल का बंगाल रणजी टीम में चयन:रेप केस में जमानत पर चल रहे है; शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User