पालतू भैंस ने किसान को रौंदा, मौत:बदायूं में काम से जाते समय भैंस ने मारी टक्कर, 1 दिन पहले हुई थी घटना
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गंगागढ़ गांव में एक पालतू भैंस ने 60 वर्षीय किसान साहब सिंह को टक्कर मारकर कुचल दिया। इस हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए और बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। साहब सिंह मंगलवार रात गांव में किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान गांव के गुलाम नबी अपनी भैंस लेकर खेतों से लौट रहे थे। रास्ते में साहब सिंह को सामने देखकर भैंस अचानक बौखला गई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद भैंस ने उन्हें पैरों से कुचल दिया। हालत में सुधार नहीं हुआ हादसे के बाद परिजन साहब सिंह को गांव के एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां उनका इलाज कराया गया। हालांकि, उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और बुधवार सुबह करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई। किसान की मौत की जानकारी मिलने पर फैजगंज बेहटा थाना पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने शव को अपने पास लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)