पड़ोसी पर ब्लैकमेल का आरोप, महिला ने फांसी लगाई:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जेवर-नकदी और मकान पर लोन कर लाखों हड़पे

Oct 06, 2026 - 13:15
0
पड़ोसी पर ब्लैकमेल का आरोप, महिला ने फांसी लगाई:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जेवर-नकदी और मकान पर लोन कर लाखों हड़पे
बागपत के खूब्बीपुर निवाड़ा गांव में मंगलवार सुबह विमलेश (45) का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार ने पड़ोसी संजीव पर ब्लैकमेल करने, जेवरात और नकदी हड़पने के साथ मकान पर लोन कराकर लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया है। बेटी पूजा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिवार के मुताबिक मंगलवार सुबह विमलेश और संजीव के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद परिवार के लोग घर से बाहर चले गए। कुछ देर बाद विमलेश का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जेवर और नकदी लेने का आरोप परिवार का आरोप है कि संजीव ने विमलेश से जेवरात और नकदी ली थी। इसके अलावा मकान पर लोन कराकर भी लाखों रुपये हड़प लिए। परिवार के मुताबिक जब विमलेश ने अपने पैसे वापस मांगे तो संजीव उसे धमकाने लगा। इसी को लेकर परिवार ने पुलिस से शिकायत की। सुबह कहासुनी के बाद घर में मिली लाश परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह विमलेश और संजीव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद परिवार के लोग बाहर चले गए। कुछ समय बाद घर लौटने पर विमलेश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस विमलेश की बेटी पूजा की तहरीर पर पुलिस ने संजीव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। प्रेम प्रसंग की भी चर्चा, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद इलाके में विमलेश और संजीव के बीच प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User