पेड़ की जड़ से प्रकट हुईं माता रानी:गोरखपुर में बनी 'वन देवी' थीम पर अनोखी प्रतिमा, पलकें झपकाकर दे रही दिव्य दर्शन
गोरखपुर के रुस्तमपुर नहर रोड स्थित सिंघवानी चौराहे पर वन देवी की थीम पर एक बेहद ही अद्भुत प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसमें पेड़ की जड़ से माता रानी प्रकट हुई हैं। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति को बचाने संदेश दिया जा रहा है। पेड़ के तने में ही मां का भव्य और अलौकिक चेहरा तराशा गया है, जबकि ठीक नीचे मां दुर्गा की एक मनमोहक मूर्ति विराजमान है जो भक्तों को आशीर्वाद देती नजर आ रही है। मूर्ति में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र मां दुर्गा का पलकें झपकाना है। जिसे देखने के बाद दिव्य अनुभूति हो रही है। शनिवार की रात में पट खोलते ही पंडाल में श्रद्धालुओं उमड़ गई। लोग इस खूबसूरत नजारे को अपने फोन में फोटो और वीडियो माध्यम से कैद करते नजर आएं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा पूरा पंडाल
आयोजकों ने पूरे पूजा पंडाल को जंगल और प्राकृतिक वातावरण की थीम पर सजाया गया है, ताकि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पेड़-पौधों और पर्यावरण को बचाने का सीधा संदेश दिया जा सके। समिति के सदस्य अंकित गुप्ता ने बताया कि इस अनोखी प्रतिमा को स्थापित करने के पीछे मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में विकास के नाम पर पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और नए पौधे लगाने की ओर लोगों का ध्यान बहुत कम है। इसकी वजह से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और हमारा पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। इसी गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए समिति के सभी सदस्यों ने आपस में विचार-विमर्श किया और इस बार 'वन देवी' की मूर्ति स्थापित करने का फैसला लिया। इसके जरिए लोगों को यह समझाने की कोशिश की जा रही है कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए कितने जरूरी हैं, क्योंकि उन्हीं से हमें सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। 3 महीने में तैयार हुई प्रतिमा
इस अद्भुत प्रतिमा के निर्माण के बारे में बताते हुए अंकित गुप्ता ने कहा कि इसके लिए करीब तीन महीने पहले ही मूर्तिकार को ऑर्डर दे दिया गया था। कलाकार को सिर्फ इतना बताया गया था कि मूर्ति की थीम वन देवी पर आधारित होनी चाहिए। इसके बाद मूर्तिकार ने अपनी कल्पना और हुनर से इतनी भव्य और जीवंत प्रतिमा तैयार कर दी। इस सुंदर मूर्ति का निर्माण गोरखनाथ मंदिर परिसर में किया गया है, जिसकी कुल लागत करीब 1.25 लाख रुपये आई है। दर्शकों की लग रही भारी भीड़
सिंघवानी चौराहे पर स्थापित इस वन देवी प्रतिमा को देखने के लिए पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। दूर-दूर से लोग माता रानी के इस अनूठे रूप के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। तस्वीरों में कैद कर रहे अनोखा रूप
मूर्ति की खूबसूरती, दिव्य स्वरुप और इसके पीछे छिपे संदेश से प्रभावित होकर लोग अपने मोबाइल कैमरों में फोटो और वीडियो बनाकर इस अद्भुत रूप को कैद करते नजर आ रहे हैं। इस अनोखी पहल की पूरे इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)