पेट्रोल पंप के बैंक खाते से 75 लाख रुपए चोरी:जौनपुर में मालिक बनकर ठगों ने अकाउंटेंट से दो खातों में ट्रांसफर कराए पैसे, केस दर्ज
जौनपुर के जलालपुर में रत्नेश्वर महादेव फीलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) के बैंक खाते से 75 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। ठगों ने अकाउंटेंट सचिन मिश्र के मोबाइल पर मालिक बनकर मैसेज भेजा और दो बैंक खातों में यह रकम ट्रांसफर करा ली। साइबर क्राइम थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालिका स्नेहलता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। मुंशी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, पूरी जानकारी बाद में मिलेगी। स्नेहलता की शिकायत के अनुसार, 7 अक्टूबर को अकाउंटेंट सचिन मिश्र को कॉल आया। टू-कॉलर पर मालिक का नाम दिखा, तो सचिन को लगा यह संचालिका स्नेहलता के पति आलोक कुमार का फोन है। उसने बैंक खाते की बची रकम बताई। फोन करने वाले ने दो अलग-अलग बैंक खातों में 75 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। सचिन ने इंडसइंड बैंक के लखदातक एंटरप्राइजेज खाते में 30 लाख और आईडीएफसी बैंक के दूसरे खाते में 45 लाख रुपये ट्रांसफर किए। बाद में धोखाधड़ी का पता चला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)