फाफामऊ ने हंडिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई:नीलम करवरिया कप में मेजा ने भी करछना को हराया, सिद्धार्थ और विनय चमके
प्रयागराज नीलम करवरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में मंगलवार को फाफामऊ विधानसभा ने हंडिया को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं, दूसरे मुकाबले में मेजा विधानसभा ने करछना को आठ विकेट से शिकस्त देकर प्रतियोगिता में पहली जीत दर्ज की। फाफामऊ की जीत के हीरो सिद्धार्थ मिश्र रहे, जबकि मेजा की जीत में विनय यादव ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों को कुल 1 लाख 2 हजार 400 रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई। सिद्धार्थ ने खेली नाबाद 35 रन की पारी
पहले मुकाबले में हंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 133 रन बनाए। आयुष यादव ने 57 और लवकुश चौहान ने 40 रन की पारी खेली। फाफामऊ की ओर से मोहम्मद उस्मान ने दो विकेट लिए, जबकि प्रियांशु यादव, आकाश गिरी, आदित्य मौर्य और गौरव पाठक को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाफामऊ की टीम ने 17.5 ओवर में छह विकेट खोकर 134 रन बना लिए। सिद्धार्थ मिश्र ने नाबाद 35 और सौरभ प्रताप सिंह ने 29 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। हंडिया की ओर से प्रेरक पाल ने तीन विकेट हासिल किए। शानदार बल्लेबाजी के लिए सिद्धार्थ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विनय ने गेंद और बल्ले से किया कमाल
दूसरे मुकाबले में करछना की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। शुभम गुप्ता ने 28 और राहुल निषाद ने 23 रन बनाए। मेजा की ओर से संदीप पटेल और विनय यादव ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि अर्जुन दुबे और आशु उपाध्याय को दो-दो विकेट मिले। जवाब में मेजा ने 11.3 ओवर में दो विकेट खोकर 96 रन बनाते हुए मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। अर्जुन दुबे ने नाबाद 40, अंकित यादव ने 27 और विनय यादव ने 25 रन बनाए। विनय ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बुधवार को होंगे दो मुकाबले
प्रतियोगिता में बुधवार को सुबह आठ बजे इलाहाबाद दक्षिण और इलाहाबाद पश्चिम के बीच मुकाबला होगा। दोपहर 12 बजे इलाहाबाद उत्तरी और कोरांव की टीमें आमने-सामने होंगी। आयोजन सचिव सक्षम करवरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान आदर्श करवरिया, परवेज आलम, संदीप करवरिया, सोमेश्वर पांडेय, अजय कुशवाहा और मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)