फार्मासिस्ट दिवस पर लगा रक्तदान शिविर:युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जरूरतमंदों का जीवन बचाने का संकल्प
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब गोरखपुर ने गीडा स्थित आईटीएम परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आयोजित इस शिविर में छात्रों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय ने युवाओं से तकनीकी शिक्षा के साथ समाज सेवा में भी सक्रिय रहने की अपील की। श्याम बिहारी अग्रवाल और रक्तदान शिविर अध्यक्ष प्रखर रंजन ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, आपका दान किया गया एक यूनिट खून किसी की जान बचा सकता है। रोटरी अध्यक्ष प्रवीर आर्य ने स्वास्थ्य और मानव सेवा को क्लब की प्राथमिकता बताया। वहीं, सामुदायिक सेवा निदेशक रीना त्रिपाठी ने स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्टों की भूमिका को रेखांकित किया। आयोजन में सचिव शुभेंदु श्रीवास्तव और संयोजक अनुज अग्रवाल सहित कई सदस्यों की अहम भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)