फिरोजाबाद में मिट्टी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई:एसडीएम ने देर रात में पकड़े 3 डंपर, प्रशासन सख्त
फिरोजाबाद में मिट्टी के अवैध परिवहन पर तहसील प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। गुरुवार देर रात एसडीएम टूंडला दिव्या सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने राजा का ताल चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर मिट्टी से भरे तीन डंपरों को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद तीनों डंपरों को राजा का ताल चौकी पर खड़ा कराया गया है। जानकारी के अनुसार, एसडीएम टूंडला दिव्या सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने गुरुवार रात करीब 11 बजे राजा का ताल चौकी क्षेत्र में मिट्टी से लदे वाहनों की जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान टीम ने तीन डंपरों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। वाहनों में मिट्टी भरी होने पर प्रशासन ने उन्हें कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा डंपरों के कागजात के साथ ही मिट्टी के परिवहन से संबंधित अनुमति और अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मिट्टी के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई पहले भी हो चुकी है। कुछ दिन पूर्व एसडीएम टूंडला दिव्या सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम ने रात में अभियान चलाकर मिट्टी से भरे पांच डंपरों को पकड़ा था। लगातार हो रही कार्रवाई से मिट्टी के अवैध परिवहन में लगे वाहन संचालकों में खलबली मची हुई है। प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति मिट्टी का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)