फजलगंज में महिला को हिरासत में लेकर तीन दिन पीटा:परिजनों ने किया हंगामा, मसाला कारोबारी ने चोरी की शिकायत की थी
फजलगंज थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर पांच चौकी अंतर्गत हुई चोरी के मामले में तीन दिन तक महिला को हिरासत में लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित मोहल्ले और परिजनों ने चौकी पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ने के बाद फजलगंज पुलिस ने आनन–फानन में मुकदमा दर्ज किया। सूचना पर एसीपी स्वरूप नगर मौके पर पहुंची और बातचीत कर उसके बयान दर्ज किए हैं। सोमवार को पूछताछ के नाम पर पुलिस ने हिरासत में लिया था काकादेव थाना क्षेत्र के राजापुरवा निवासी छाया घरों में चौका बर्तन का काम करती हैं। उनकी दो बेटियां नव्या और प्रज्ञा है, जबकि पति राजेश की दो साल पहले मौत हो चुकी है। दो माह पहले ही छाया ने नानक मसाले वालों के यहां पर काम शुरू किया था। उन्होंने छाया पर चोरी का आरोप लगाते हुए फजलगंज थाने में शिकायत की। आरोप है कि इसके बाद सोमवार को पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित करते हुए मारपीट की। आरोप है की चौकी इंचार्ज सचिन सागर व एक महिला पुलिस कर्मी ने छाया के साथ मारपीट की हालत बिगड़ने पर परिजन और परिचितों ने चौकी पहुंचकर हंगामा किया। अधिकारियों ने बंद कमरे में दर्ज किए पीड़िता के बयान परिजनों का कहना है कि महिला को बिना किसी ठोस आधार के तीन दिन से चौकी में रोक कर रखा गया, उसके साथ मारपीट की गई। हंगामे की सूचना पर एसीपी स्वरूप नगर ज्योति श्री मौके पर पहुंची और पीड़िता से बंद कमरे में पूरी घटना की जानकारी ली। मामले में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि महिला ने अपराध स्वीकार कर तीन जगह पुलिस को माल बरामदगी के लिए ले गई थी, लेकिन चोरी का माल बरामद नहीं कराया। बुधवार को पीड़ित मसाला कारोबारी की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच एसीपी स्वरूप नगर ज्योति श्री को दी गई है, दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)