पहले कार ने मारी टक्कर, फिर ट्रक ने कुचला, मौत:फर्रुखाबाद में घायल युवक को नहीं मिली मदद, CCTV
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में एक सड़क हादसे में 35 साल के नितिन राठौर की मौत हो गई। इटावा बरेली हाईवे पार करते समय एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। कुछ ही देर बाद एक ट्रक उनके ऊपर से निकल गया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मौके पर मौजूद लोग घायल नितिन को देखते रहे, लेकिन किसी ने उन्हें हाईवे से नहीं हटाया। गांव धीरपुर निवासी लोगों की इटावा बरेली हाईवे के किनारे चौराहे पर दुकानें हैं। रविवार की रात 35 वर्षीय गांव धीरपुर निवासी नितिन राठौर हाईवे क्रॉस कर रहा था। इस दौरान कार ने नितिन के टक्कर मार दी। जिससे वह हाईवे पर ही गिर पड़े और कुछ मिनट तक पड़े रहे। इस दौरान मौके पर मौजूद खड़े देखते रहे लेकिन किसी ने स्टेट हाईवे की सड़क से उन्हें साइड में नहीं किया। कुछ समय बाद ही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और मौके पर ही नितिन राठौर की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वही मामले की जानकारी पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया गया कि मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। बताया गया कि जिस समय कार ने युवक को टक्कर मारी थी। वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान सड़क किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने उसे सड़क से नहीं हटाया। इस दौरान एक ट्रक आया और उसके ऊपर से निकल गया। लोगों में चर्चा रही कि अगर वहां मौजूद लोग उसे सड़क से हटा देते और अस्पताल पहुंचा देते तो शायद उसकी जान बच जाती। मोहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)