फर्रुखाबाद में 2700 मीटर HT लाइन के तार चोरी:हरसिंहपुर फीडर के 15 गांवों की बिजली ठप, सवा लाख का हुआ नुकसान
फर्रुखाबाद के शमसाबाद ग्रामीण इलाके में हाईटेंशन (HT) बिजली लाइन से करीब 2700 मीटर तार मंगलवार की रात चोरी हो गया। चोरों ने नगलानान और अमलैया आशानंद के बीच 17 पोलों से ये तार मंगलवार रात चुराए। बुधवार सुबह 8 बजे घटना का पता चला। बाद में बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। 11 बजे करीब जेई ने बताया। इस चोरी से हजियापुर बिजली उपकेंद्र के हरसिंहपुर फीडर से जुड़े करीब 15 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। चोरी हुए तार की कीमत लगभग सवा लाख रुपये बताई जा रही है, जिससे बिजली विभाग को नुकसान हुआ है। सवा लाख रुपए का नुकसान हुआ मंगलवार रात करीब 1:45 बजे लाइन में फाल्ट हुआ और बिजली बंद हो गई। ग्रामीणों ने सुबह बिजली विभाग को तार काटे जाने की सूचना दी। हजियापुर के नोडल इंचार्ज नीरज कुमार ने लाइनमैन के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि रात में कुछ लोग पोलों पर चढ़कर तार काट रहे थे। अंधेरा होने के कारण उन्हें लगा कि बिजली कर्मचारी काम कर रहे हैं, इसलिए किसी को चोरी का शक नहीं हुआ। जेई दीपक कुमार राम ने बताया कि मामले में शिकायत दी जा रही है। सवा लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)