फर्रुखाबाद में डीएम ने फावड़ा चलाकर किया श्रमदान:गांधी गांव में श्रमिकों से मजदूरी और सुविधाओं की जानकारी ली, मरम्मत के निर्देश

Oct 14, 2026 - 11:15
0
फर्रुखाबाद में डीएम ने फावड़ा चलाकर किया श्रमदान:गांधी गांव में श्रमिकों से मजदूरी और सुविधाओं की जानकारी ली, मरम्मत के निर्देश
फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी ने वीबीजी रामजी योजना के तहत राजेपुर ब्लॉक के गांधी गांव में चकमार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फावड़ा चलाकर श्रमदान किया और मौके पर काम कर रहे श्रमिकों से बातचीत की। डीएम ने निर्माण कार्य की स्थिति देखी और श्रमिकों से काम के दौरान मिलने वाली मजदूरी व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने श्रमिक रामा देवी, विमला और काजल से मजदूरी भुगतान और अन्य सुविधाओं के बारे में पूछा। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी सीधे उनके बैंक खातों में मिलती है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण करने और श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 2.54 लाख रुपये की लागत से बन रहा चकमार्ग ग्राम रोजगार सेवक ने बताया कि नौसारा से दहेलिया डामर रोड तक 937 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा चकमार्ग बनाया जा रहा है। इस पर 2.54 लाख रुपये की लागत से मिट्टी का काम हो रहा है। राजेपुर ब्लॉक की 81 ग्राम पंचायतों में कुल 132 काम चल रहे हैं। बाढ़ से क्षतिग्रस्त चकमार्ग और आरआरसी की मरम्मत के निर्देश डीएम ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त चकमार्ग पर काम शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त गोटियां आरआरसी का भी निरीक्षण किया और उसकी तत्काल मरम्मत कराने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, एसडीएम श्वेता साहू समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User