फर्रुखाबाद में जमीन विवाद में घायल बाबा की मौत:10 बिस्वा जमीन के लिए पोते ने पेट में 2 गोलियां मारी थी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
फर्रुखाबाद में 10 बीघा जमीन बेचने के विवाद में पोते ने अपने बाबा की गोली मार हत्या कर दी। 2 गोलियां लगने से बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दूसरे पोते ने बाबा को बाइक से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इमरजेंसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन घायल बुजुर्ग की कानपुर ले जाते समय रविवार देर रात करीब 1 बजे मौत हो गई। घटना के बाद से ही आरोपी मौके से फरार है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पूछताछ शुरू कर दी। मामला जहानगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का है। देखिए 2 तस्वीरें- जानिए पूरा मामला विस्तार से… रतनपुर गांव में गजेंद्र घर से करीब 500 मीटर दूर एक मकान में लेटे थे। उन्होंने अपने इलाज के लिए 10 बीसवा जमीन बेची थी। जिसकी वजह से पोता अंकित नाराज चल रहा था। शाम को वह 315 बोर तमंचा लेकर बाबा के पास पहुंचा और उन पर फायर कर दिया। जिसमें कंधे और पेट पर गोली लग गई। जिसके बाद दूसरा पोता घटनास्थल पर पहुंचा और बाइक से इलाज के लिए अस्पताल ले गया। ग्रामीणों के मुताबिक, गोली मारने के बाद अंकित कुछ देर मौके पर ही बैठा रहा। इसी दौरान उसकी बहनें अन्नू (15) और तन्नू (13) भी वहां पहुंच गईं। अन्नू आरोपी अंकित को बचाकर दूसरे मकान में ले गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जहानगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से तमंचा और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है। सीओ आलोक कुमार ने बताया- आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… जवान का शव लेकर आ रहे इकलौते बेटे-भाई-भतीजे की मौत:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस ट्रक में घुसी, DM के गले लग भतीजा फूट-फूटकर रोया सुल्तानपुर में जवान का शव लेकर जा रहे 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में जवान का इकलौता बेटा, भाई, रिश्ते का भतीजा और एंबुलेंस चालक शामिल हैं। 100 किमी की रफ्तार से जा रही एंबुलेंस एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। केबिन पूरी तरह पिचक गया। ड्राइवर का शव स्टेयरिंग में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस काटी। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)