फर्रुखाबाद में खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत:एटा से दावत खाकर लौट रहे थे तीन दोस्त, 2 घायल

Oct 20, 2026 - 13:20
0
फर्रुखाबाद में खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत:एटा से दावत खाकर लौट रहे थे तीन दोस्त, 2 घायल
फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात 1:30 बजे के करीब एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में 18 साल के पवन की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त 20 साल के पुरुषोत्तम और 15 साल के पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों युवक कमालगंज के कुंडपुरा गांव के रहने वाले हैं। वह तीनों एटा जिले के अलीगंज में एक रिश्तेदार के घर दावत खाने गए थे। देर रात करीब 12:30 बजे वह दावत खाकर वापस लौट रहे थे, इसी बीच उलियापुर के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से टकरा गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुरुषोत्तम और पंकज का इलाज जारी है। घायल पुरुषोत्तम ने बताया कि पवन तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। रिश्तेदारों ने उन्हें देर रात जाने से मना किया था, लेकिन पवन ने बात नहीं मानी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User