फर्रुखाबाद में निकली 39 झांकियों वाली राम बारात:रात 2 बजे तक शहर में निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद में श्री आदर्श रामलीला मंडल (मानस मंच) की देखरेख में मंगलवार देर रात भगवान राम की बारात निकाली गई। नाला मछरट्टा से शुरू हुई इस बारात में 39 झांकियां शामिल थीं। भगवान राम दरबार की एक झांकी चंदन की घोड़ी वाले रथ पर सवार होकर चल रही थी। यह बारात रात 2 बजे तक शहर के चौक, घुमना, नीबाचुअत, स्टेट बैंक गली, रेलवे रोड, पक्कापुल, गुदड़ी और नाला मछरट्टा जैसे इलाकों से गुजरी।
रामलीला पदाधिकारियों की देखरेख में भारतीय पाठशाला के सामने भगवान के पूजन व आरती के साथ देर रात राम बरात का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे अग्रदेव गणेश फिर नासिक का ढोल धूम मचाते चल रहा था। शंकर, पार्वती, झांकी नृत्य, परशुराम, काली अखाड़ा, हनुमान, खाटू श्याम, सूर्यदेव, चंद्रदेव, राम श्याम बैंड, दुर्गा, कामधेनु, शीतला मां, जगन्नाथ, विश्वमोहिनी, कन्याकुमारी, काली, विष्णु, नारद मोह-रति कामदेव, कैला, वीरभद्र, रवि-आकाश बैंड, विश्वामित्र वशिष्ठ और भगवान राम, लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चंदन की घोड़ी वाले वाहन पर सवार थे। बरात चौक, घुमना, नीबाचुअत, स्टेट बैंक गली, रेलवे रोड, चौक, पक्कापुल, गुदड़ी, नाला मछरट्ट्टा होकर भारतीय पाठशाला पहुंची।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)