फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत:बहन के घर से बाइक से लौटते समय पिकअप ने मारी थी टक्कर
फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में घायल युवक राज बहादुर (40) की बुधवार शाम करीब 5 बजे लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मंगलवार शाम मैनपुरी स्थित अपनी बहन के घर से बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में रतनपुर चौकी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। पहले भोगों, फिर मैनपुरी जिला अस्पताल में भर्ती मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी राज बहादुर मंगलवार शाम मैनपुरी में अपनी बहन गुड्डी के घर गए थे। वापस लौटते समय रतनपुर चौकी के पास हादसा हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें भोगों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार दोपहर राज बहादुर को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां शाम करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। राज बहादुर मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। उनके दो बेटे हिमांशु (7) और अंशुल (3) हैं। पत्नी सरमाला और बहन गुड्डी समेत परिवार के लोग घटना से सदमे में हैं। राज बहादुर पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)