फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन:3-4 दिनों से बुखार था; नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली

Sep 24, 2026 - 21:00
0
फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन:3-4 दिनों से बुखार था; नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली
आगरा के फतेहाबाद सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार देर शाम नोएडा के यथार्थ हॉस्पीटल में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे। हालात बिगड़ने पर उन्हें गुरुवार दोपहर बाद नोएडा ले जाया गया था। सांसद राजकुमार चाहर ने बताया- विधायक छोटेलाल वर्मा पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजपुर चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले गए। रास्ते में उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान विधायक ने दम तोड़ दिया। खबर अपडेट की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User