फतेहपुर धमाका- छठवें दिन भी मलबा हटाने का काम जारी:पुलिस ने कार्बाइड से विस्फोट की पुष्टि की, 28 सितंबर को धमाके में हुई थी पांच की मौत
फतेहपुर के मलवां कस्बे के बनियन मोहल्ले में 28 सितंबर को फल विक्रेता सुरेश गुप्ता के घर हुए भीषण विस्फोट के छठवें दिन रविवार को भी मलबा हटाने का काम जारी रहा। हादसे में सुरेश गुप्ता के बेटे समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में घटनास्थल से मलबा हटाकर इलाके को सुरक्षित करने का काम कराया जा रहा है। पुलिस की प्राथमिक जांच में विस्फोट कार्बाइड के कारण होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, मकान के नीचे चौथे सिलिंडर की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए पुलिस और जांच एजेंसियां इस बिंदु पर भी जांच कर रही हैं। इसके अलावा आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाले मिश्रण से विस्फोट की संभावना को भी जांच के दायरे में रखा गया है। हादसे के बाद लगातार हटाया जा रहा मलबा विस्फोट के बाद घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया था। पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार मलबा हटाने और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने में जुटी हैं। रविवार को भी मौके पर अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में सफाई का काम चलता रहा। पति और दोनों बच्चों को खो चुकी पूजा लौटीं कानपुर हादसे में प्रभावित सुरेश गुप्ता को मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिलने के बाद घर लाया गया है। परिजनों के मुताबिक, उनकी हालत अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। वहीं, कानपुर से रिश्तेदारों के साथ लौटीं उनकी बहू पूजा हादसे से बेहद आहत नजर आईं। पूजा ने बताया कि शादी के बाद उनके पति और दोनों बच्चे ही उनकी जिंदगी का सहारा थे। हादसे में तीनों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अब इस घर में कुछ बाकी नहीं बचा है और इसे देखकर उनकी हिम्मत टूट जाती है। परिजनों ने घर से बचा हुआ कुछ सामान जुटाया और पूजा के साथ वापस कानपुर लौट गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)