फतेहपुर में अतिक्रमण से रुकी रथयात्रा, ढाई घंटे हंगामा:रात 12 बजे पुलिस ने हटवाया अवैध निर्माण, तीखी नोकझोंक
फतेहपुर में ऐतिहासिक चौक बाजार स्थित 200 साल पुराने सिद्धपीठ श्री संकट मोचन हनुमानजी महाराज मंदिर की विजयादशमी रथ यात्रा को इस बार स्थानीय दुकानदारों के अवैध अतिक्रमण के चलते बाधा का सामना करना पड़ा। परंपरा के अनुसार, मंगलवार को रात 9 बजे जब यहां से हनुमान जी की विशाल रथ शोभायात्रा मोटेश्वर महादेव मंदिर तक जाती है, लेकिन मंदिर के समीप ही कुछ दुकानदारों ने नियमों को ताक पर रखकर अवैध छज्जे और एसी की आउटडोर यूनिट लगा ली है। अतिक्रमण के चलते मूर्ति वाला रथ संकरी गली से आगे नहीं बढ़ सका, जिससे यात्रा ढाई घंटे तक रुकी रही और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया। पूर्व सूचना के बावजूद प्रशासन की शुरुआती उदासीनता से नाराज मंदिर कमेटी के सदस्यों ने इसका पुरजोर विरोध किया और फौरन अतिक्रमण हटाने की मांग की। हंगामा बढ़ने पर कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटवाया। इस दौरान वीडियो बनाने को लेकर पुलिस और कमेटी के सदस्यों पप्पन रस्तोगी, हिंदू नेता वीरेंद्र पांडेय, रामजी सहित अन्य लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। कमेटी का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रात में करीब 12 बजे के आसपास अतिक्रमण हटाने के बाद यात्रा आगे बढ़ी। वही हिंदू नेता वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि दो साल से इस मार्ग पर भगवान हनुमान की यात्रा निकाली जाती है। इस बार एक व्यापारी ने अतिक्रमण कर दिया जिससे यात्रा काफी देर तक रुकी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)