प्रयागराज में विजयदशमी पर दशहरे की धूम:पुराने शहर में निकले राम दल और झांकियां, देखिए VIDEO
प्रयागराज में विजयदशमी के अवसर पर शहर में दशहरे की धूम देखने को मिली। पुराने शहर क्षेत्र से भव्य राम दल और आकर्षक झांकियां निकलीं, जिन्हें देखने के लिए शहर के सैकड़ों लोग मार्गों पर उमड़ पड़े। जय श्रीराम के जयकारों, बैंडबाजे और रोशनी से सजी चौकियों के बीच पूरा इलाका भक्ति व उत्सव के रंग में रंग गया। 2 तस्वीरें देखिए… राम दल बना आकर्षण का केंद्र पूजन-आरती के बाद राम दल को विधिवत रवाना किया गया। दल में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी के सुसज्जित स्वरूप विराजमान रहे, जबकि राम दरबार, सीता हरण, कृष्ण-सुदामा और शिव तांडव जैसी कलात्मक झांकियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। राम दल शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने फूल अर्पित किए और आरती उतारी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने झांकियों के दर्शन कर दशहरे का पर्व मनाया। पुराने शहर में उमड़ी भीड़ पुराने शहर के गली-नुक्कड़ों और चौकों पर राम दल को देखने के लिए भारी भीड़ जमा रही। दुकानों पर रोशनी सजी और लोगों ने जयकारों के साथ जुलूस का स्वागत किया। प्रयागराज में दशहरे के अवसर पर रामलीला और राम दल की परंपरा दशकों पुरानी मानी जाती है। विजयदशमी के दिन विभिन्न रामलीला कमेटियों ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन कराया। शहर में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के लिए आयोजित इस पर्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)