फतेहपुर में पुलिस टीम से हाथापाई:दंपती से मारपीट-छेड़छाड़ की जांच करने पहुंची पुलिस से हाथापाई, 4 गिरफ्तार
यूपी के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर दंपती से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले की जांच करने गए पुलिसकर्मियों से हाथापाई का आरोप है। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है। इस मामले में दर्ज एफआईआर से लूट की धारा हटा दी गई है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया था कि 17 सितंबर को वह अपने पति के साथ ऑपरेशन कराकर घर लौट रही थी। आरोपियों ने दंपती के साथ मारपीट की रास्ते में कुछ लोग कार लेकर खड़े थे। महिला का आरोप है कि रास्ता हटने के लिए कहने पर आरोपियों ने दंपती के साथ मारपीट की और छेड़छाड़ भी की। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि घटना के दौरान करीब 11 हजार रुपये भी लूट लिए गए। इस मामले में पुलिस ने 22 सितंबर को दिव्यांश सिंह, सूरज सिंह उर्फ सूर्य प्रताप सिंह, अतुल श्रीवास्तव और रिंकू उर्फ मोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दरोगा अजीत सिंह को इसकी जांच सौंपी गई थी। जांच के लिए पुलिस टीम आरोपियों के गांव मलवां पहुंची थी। पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और अभद्रता की। इसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। शुक्रवार को थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में लूट का आरोप गलत पाया गया है। इसलिए एफआईआर से लूट की धारा हटा दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)