पीलीभीत में डंपर-कार की टक्कर, दो की मौत:महिला और बच्चों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल, हाईवे पर हादसा

Sep 28, 2026 - 13:01
0
पीलीभीत में डंपर-कार की टक्कर, दो की मौत:महिला और बच्चों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल, हाईवे पर हादसा
पीलीभीत के पूरनपुर-खुटार हाईवे पर सोमवार दोपहर डंपर और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में महिला और बच्चों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे एक कार (यूके 18 ए 6243) पूरनपुर से खुटार जा रही थी। तभी सामने से आ रहे डंपर (यूपी 31 बीटी 5892) ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के पीछे 'गौरक्षक दल' लिखा मिला है। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार चालक अंदर फंसा था, उसे निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरनपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। मृतकों की पहचान कराई जा रही है। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User