पीलीभीत में जंगल में पहुंचा नेपाली हाथियों का झुंड:धान-गन्ने की फसल को नुकसान का डर, वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की

Oct 04, 2026 - 18:54
0
पीलीभीत में जंगल में पहुंचा नेपाली हाथियों का झुंड:धान-गन्ने की फसल को नुकसान का डर, वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की
पीलीभीत में नेपाल सीमा से सटे इलाकों में वन्यजीवों की हलचल से ग्रामीणों में डर का माहौल है। पूरनपुर तहसील के चंदिया हजारा गांव के पास जंगल में नेपाली हाथियों का एक झुंड पहुंच गया। रविवार दोपहर हाथियों के जंगल में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है। जंगल में बेखौफ घूमते दिखे हाथी वायरल वीडियो में हाथियों का झुंड जंगल और उसके आसपास घूमता नजर आ रहा है। हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद चंदिया हजारा और आसपास के गांवों के लोग सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथी कभी भी जंगल से निकलकर खेतों और आबादी की ओर आ सकते हैं। धान और गन्ने की फसल को नुकसान का डर इलाके के खेतों में धान और गन्ने की फसल खड़ी है। ग्रामीणों को डर है कि हाथियों के खेतों में पहुंचने से फसलों को नुकसान हो सकता है। इस क्षेत्र में पहले भी हाथियों के झुंड फसलों को नुकसान पहुंचा चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की हाथियों की गतिविधि को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से तत्काल निगरानी बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीमें जंगल और आसपास के इलाकों में लगातार गश्त करें। साथ ही गांव वालों को हाथियों की गतिविधियों को लेकर सतर्क किया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User