पीलीभीत में कार बिजली के खंभे से टकराई, 5 घायल:11 हजार वोल्ट की लाइन गिरी, पुलिस और गौसेवा टीम ने घायलों को निकाला

Oct 04, 2026 - 11:48
0
पीलीभीत में कार बिजली के खंभे से टकराई, 5 घायल:11 हजार वोल्ट की लाइन गिरी, पुलिस और गौसेवा टीम ने घायलों को निकाला
पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात करीब 11:30 बजे छीना पैलेस के आगे मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा टूट गया और 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन सड़क पर गिर गई। लाइन में चिंगारियां उठने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद कार में सवार सभी पांच लोग अंदर ही फंस गए। सड़क पर हाईवोल्टेज लाइन पड़ी होने के कारण रेस्क्यू करना मुश्किल था। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय बजरंग दल की गौसेवा टीम मौके पर पहुंची और पुलिस और विद्युत विभाग को घटना की जानकारी दी। देखिए 3 तस्वीरें… बिजली सप्लाई बंद होने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू राष्ट्रीय बजरंग दल के गौरक्षा जिला प्रमुख शिवम सिंह भदौरिया के मुताबिक, हादसे की सूचना प्रांजल ठाकुर और मयंक ठाकुर ने टीम को दी थी। उस समय टीम जियो पेट्रोल पंप के पास मौजूद थी। सूचना मिलते ही शिवम सिंह भदौरिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिली और पांच घायल अंदर फंसे हुए थे। सूचना मिलते ही पूरनपुर इंस्पेक्टर पवन पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विद्युत विभाग की मदद से तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद पुलिस और गौसेवा टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। लखनऊ से पीलीभीत लौट रहे थे सभी हादसे में घायल पांचों लोगों की पहचान हो गई है। घायलों में आशीष सिंह चौहान निवासी गोदावरी कालोनी पीलीभीत, आशीष पाल निवासी नौगवां पकड़िया, श्रीकृष्ण निवासी नौगवां चौराहा पीलीभीत, हरनाम सिंह निवासी बांसखेड़ा मथना जप्ती थाना माधोटांडा और जय सिंह निवासी रूपपुर पीलीभीत शामिल हैं। बताया गया कि सभी लोग लखनऊ से अपने घर पीलीभीत वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पूरनपुर-खुटार आसाम हाईवे पर हादसा हो गया। अस्पताल में घायलों का उपचार किया गया। चोटों पर टांके लगाए गए और ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। हालत गंभीर होने पर पांचों घायलों को अलग-अलग एंबुलेंस से पीलीभीत भेजा गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बरेली रेफर किया गया। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। सड़क पर बिछी थी 11 हजार वोल्ट की लाइन कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया और 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन भी सड़क पर बिखर गई। आसपास चिंगारियां उठ रही थीं। ऐसे में कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने के दौरान करंट की चपेट में आने का खतरा बना हुआ था। पुलिस के पहुंचने और बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिसकर्मियों के साथ शिवम सिंह भदौरिया और टीम के सदस्यों ने घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की और उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाया। रेस्क्यू में ये लोग रहे शामिल राहत एवं बचाव कार्य में ठाकुर शिवम सिंह भदौरिया, ठाकुर उद्देश्य जादौन, ठाकुर सिद्धांत जादौन, ठाकुर प्रांजल सिंह, ठाकुर मयंक सिंह, पंडित आदर्श दीक्षित और पंडित सचिन मिश्रा समेत राष्ट्रीय बजरंग दल पूरनपुर की टीम के सदस्य मौजूद रहे। सभी पांच घायलों का बरेली में उपचार चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पूरनपुर कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया वाहन की गति तेज होने की बात सामने आई है। तीव्र मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे वाहन बिजली के पोल से टकरा गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User