पीलीभीत में पानी की मोटर में उतरा करंट:चपेट में आए बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

Sep 27, 2026 - 13:09
0
पीलीभीत में पानी की मोटर में उतरा करंट:चपेट में आए बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
पीलीभीत के कंजाखेड़ा गांव में रविवार सुबह खेत में सिंचाई के लिए लगी पानी की मोटर में करंट उतरने से 60 वर्षीय किसान मन्नू सिंह की मौत हो गई। मन्नू सिंह सुबह करीब 9 बजे खेत पर गए थे। मोटर के संपर्क में आते ही उन्हें तेज करंट लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्हें तुरंत पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। मोटर के संपर्क में आते ही लगा करंट मन्नू सिंह रविवार सुबह खेत में सिंचाई का काम देखने गए थे। इसी दौरान पानी की मोटर में उतरे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी।परिजन और ग्रामीण किसान को लेकर पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिवार ने इससे इनकार कर दिया। परिजनों ने लिखित सहमति देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही। परिजनों की लिखित सहमति के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User