पीलीभीत में शॉर्ट सर्किट से घर में आग:लाखों का सामान जलकर राख हुआ, परिवार को सुरक्षित बचाया गया

Sep 25, 2026 - 10:59
0
पीलीभीत में शॉर्ट सर्किट से घर में आग:लाखों का सामान जलकर राख हुआ, परिवार को सुरक्षित बचाया गया
पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम परेवा वैश्य में एक घर में आग लगने की घटना सामने आई है। गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 1 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के निचले हिस्से में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और परिवार को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। ग्राम परेवा वैश्य निवासी मरहूम मुन्ने अंसारी के घर पर परिवार के सभी सदस्य रात में दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। आधी रात को अचानक नीचे के कमरे में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। जब धुआं ऊपर की मंजिल तक पहुंचा, तो मुन्ने अंसारी के बड़े बेटे अनस अंसारी की नींद टूट गई। धुएं की गंध और घुटन महसूस होने पर वह तुरंत नीचे दौड़े। नीचे पहुंचते ही उन्होंने देखा कि आग ने पूरे निचले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था और लपटें तेजी से उठ रही थीं। यह देखकर अनस ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। उनका शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी जाग गए और तुरंत मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने बिना समय गंवाए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर की कोशिश के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका। इस आग में घर के निचले हिस्से में खड़ी दो मोटरसाइकिलें (एक स्प्लेंडर और एक होंडा शाइन), वाशिंग मशीन, इन्वर्टर-बैटरी, जनरेटर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह से जल गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक, इस घटना में उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। थाना अध्यक्ष जहानाबाद जयशंकर सिंह ने मामले की पुष्टि की और बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया था, जिस पर काबू पा लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User