पिलखुवा PHC में जागरूकता कार्यक्रम:नाटक से बताया सुरक्षित प्रजनन का महत्व, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

Oct 06, 2026 - 14:21
0
पिलखुवा PHC में जागरूकता कार्यक्रम:नाटक से बताया सुरक्षित प्रजनन का महत्व, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हापुड़ के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस और विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर पिलखुवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में एक शैक्षिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय 'सामूहिक एकजुटता और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में बाधाओं को दूर करना' रखा गया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आर. पिरामिला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. नसीमा खातून के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने अनियोजित गर्भधारण की रोकथाम और समय पर सुरक्षित प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान पीएचसी पिलखुवा की प्रभारी डॉ. प्रियंका दुबे और डॉ. अंकिता भारद्वाज भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने एक प्रभावी नाटक के जरिए प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में आने वाली चुनौतियों को मंच पर उतारा। इसके अलावा स्वास्थ्य वार्ता, मिथक व तथ्य सत्र, प्रश्नोत्तरी और जागरूकता शपथ जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इस शिविर में 56 गर्भवती महिलाओं, प्रसवोत्तर माताओं और युवा विवाहित महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User