पिता को लिवर देने के लिए घटाया 20 किलो वजन':फैटी लिवर के कारण अनफिट था बेटा, 4 महीने में बना डोनर

Oct 14, 2026 - 18:55
0
पिता को लिवर देने के लिए घटाया 20 किलो वजन':फैटी लिवर के कारण अनफिट था बेटा, 4 महीने में बना डोनर
पिता की जान बचाने के लिए एक बेटे ने चार महीने तक मेहनत की और अपना 20 किलो वजन घटा लिया। उसके लिवर में गंभीर फैट जमा होने के कारण डॉक्टरों ने शुरुआत में उसे डोनर बनने के योग्य नहीं माना था। परिवार को दूसरा डोनर नहीं मिला तो बेटे ने डॉक्टरों की निगरानी में डाइट और नियमित जांच के जरिए अपनी सेहत सुधारी। इसके बाद अपोलो हॉस्पिटल में पिता का सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। ऑपरेशन के सातवें-आठवें दिन पिता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बेटे का ब्लड ग्रुप था मैचिंग लिवर सिरोसिस से जूझ रहे अंकुश सिंह (बदला हुआ नाम) को लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। परिवार में उनका 24 साल का बेटा ही ब्लड ग्रुप के लिहाज से संभावित मैचिंग डोनर था। लेकिन उसका वजन 90 किलो से ज्यादा था। जांच में उसके लिवर में ग्रेड-3 से भी ज्यादा फैट मिला। ऐसे में डॉक्टरों ने उसे लिवर दान करने के लिए अनफिट बताया। चार महीने में 20 किलो वजन घटाया परिवार को दूसरा डोनर नहीं मिला तो बेटे ने पिता की जान बचाने के लिए अपनी सेहत सुधारने का फैसला किया। डॉक्टरों की सलाह पर उसने विशेष डाइट अपनाई और नियमित फॉलोअप कराया। लिवर में फैट की स्थिति जानने के लिए चार से पांच बार MRI जांच भी की गई। करीब चार महीने में उसने 20 किलो वजन घटाया। इसके बाद जांच में लिवर की स्थिति में सुधार मिला और डॉक्टरों ने उसे डोनर बनने के योग्य पाया। डॉक्टरों के मुताबिक, बेटे ने वजन घटाने के लिए किसी इंजेक्शन या दवा का इस्तेमाल नहीं किया। उसने डाइट, नियमित जांच और डॉक्टरों की निगरानी में वजन कम किया। बेटे को भी हो सकता था लिवर सिरोसिस अपोलो के हेड लिवर ट्रांसप्लांट डॉ.अभिषेक यादव ने बताया कि पिता करीब छह महीने पहले लिवर सिरोसिस की गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। परिवार में बेटा ही संभावित मैचिंग डोनर था, लेकिन उसके लिवर में अधिक फैट होने के कारण ट्रांसप्लांट संभव नहीं था। दूसरे डोनर की तलाश भी सफल नहीं हुई। इसके बाद समय रहते बेटे के फैटी लिवर का पता चल गया। अगर जांच नहीं होती और वह वजन नहीं घटाता तो आने वाले वर्षों में उसकी समस्या गंभीर हो सकती थी। कुछ मामलों में फैटी लिवर से सूजन, फाइब्रोसिस और सिरोसिस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User