पिता ने 2 साल के बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया:हत्या के सबूत मिटाने शव दफनाया; अकेले परवरिश नहीं करना चाहता था
गुजरात के वाव-थराद जिले में एक व्यक्ति ने अपने 2 साल के बेटे पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्चे को बोझ मानता था। घटना मंगलवार को जिले के सुईगाम तालुका में हुई। आरोपी अशोक रावल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रावल ने बच्चे को आग लगाने के बाद अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पत्नी बाद मायके में रह रही थी वाव-थराद के पुलिस अधीक्षक सीजे तेरैया ने बताया कि रावल की पत्नी वैवाहिक विवाद के बाद अपने मायके में रह रही थी। रावल पिछले तीन महीने से सुईगाम में अपने बेटे के साथ रह रहा था। पुलिस ने बताया कि रावल अकेले बच्चे की परवरिश नहीं करना चाहता था। वह बेटे को अपने लिए बोझ मानता था। इसी वजह से उसने बच्चे पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)