पितृ विसर्जन पर कौशांबी के सभी माध्यमिक स्कूलों में छुट्टी:10 अक्टूबर को बंद रहेंगे विद्यालय, डीआईओएस ने जारी किया आदेश

Oct 09, 2026 - 22:57
0
पितृ विसर्जन पर कौशांबी के सभी माध्यमिक स्कूलों में छुट्टी:10 अक्टूबर को बंद रहेंगे विद्यालय, डीआईओएस ने जारी किया आदेश
कौशांबी में पितृ विसर्जन के मौके पर शनिवार, 10 अक्टूबर को जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने शुक्रवार रात करीब यह आदेश जारी किया। अवकाश जिलाधिकारी की अनुमति के बाद घोषित किया गया है। सभी माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक एलबी मौर्य ने 9 अक्टूबर की रात जारी आदेश में जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। इसमें 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन के अवसर पर एक दिन का अवकाश रखने को कहा गया है। अधिकारियों को भेजी गई आदेश की कॉपी आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी कौशांबी, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ, संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रयागराज मंडल और जिले के सभी प्रधानाचार्यों को भेजी गई है। उनसे आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User