प्लॉट के विवाद में दो भाइयों में खूनी संघर्ष:लखनऊ में 30 से ज्यादा बदमाशों के साथ भाई पर हमला, जान से मारने की धमकी दी
लखनऊ के बीबीडी थानाक्षेत्र में प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष की तरफ से 30 से ज्यादा बदमाशों ने पीड़ित पर हमला बोल दिया। इस दौरान बुरी तरह मारपीट कर धारदार हथियार से घायल कर दिया। जिससे पीड़ित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिर पर किए कई वार जगपाल खेड़ा बीबीडी निवासी संतोष यादव का अपने भाई विनोद यादव से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर प्लॉट को लेकर फिर से विवाद की स्थिति बन गई। तभी विनोद यादव ने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में वहां मारपीट शुरू हो गई। दबंगों ने संतोष यादव व उसके एक साथी को बुरी तरह पीटा। इस दौरान बांस से सिर व शरीर पर कई वार किए गए। तभी एक युवक ने धारदार हथियार से संतोष यादव पर हमला किया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों ने बनाया वीडियो पूरी घटना का वीडियो मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। दबंग गाली गलौज करते हुए पूरे मोहल्ले में करीब 15 मिनट तक मारपीट करते रहे। इस दौरान किसी को वीडियो बनाता देखते तो उसे भी गाली दे रहे थे। वीडियो में साफ तौर पर 30 से 35 बदमाश हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद गंभीर हालत में छोड़कर भाग जाते हैं। मामले में एसीपी विभूति खंड ने बताया ने प्लॉट को लेकर विवाद था। पीड़ित की हालात सही है, मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)