प्राइवेट हॉस्पिटल ने महिला ने डाक्यूमेंट बनने की थी सेटिंग:सहारनपुर में बच्चा चोरीकांड में नकली डिलीवरी रिपोर्ट बनवाने की थी तैयारी, स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Sep 26, 2026 - 08:47
0
प्राइवेट हॉस्पिटल ने महिला ने डाक्यूमेंट बनने की थी सेटिंग:सहारनपुर में बच्चा चोरीकांड में नकली डिलीवरी रिपोर्ट बनवाने की थी तैयारी, स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से नवजात चोरी करने के मामले की जांच में अब बहादराबाद के एक निजी अस्पताल की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी महिला आशु ने बताया कि नवजात को चोरी करने से पहले ही उसकी बहादराबाद बाईपास स्थित निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर से बातचीत थी। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ ने उसकी मदद करने का भरोसा दिया था। इतना ही नहीं, बच्चे को अस्पताल लाने के बाद उसकी डिलीवरी साबित करने के लिए फर्जी रिपोर्ट तैयार करने की बात भी कही गई थी। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को जिला महिला अस्पताल से नवजात चोरी करने के बाद आशु बच्चे को लेकर बहादराबाद पहुंची थी। यहां वह सीधे उसी निजी अस्पताल में गई, जिसके डॉक्टर से उसकी पहले से बातचीत थी। अस्पताल में आशु और नवजात दोनों को भर्ती किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अस्पताल में बच्चे का इलाज कराया गया था। पहले से बनाई थी पूरी तैयारी पूछताछ में आशु ने पुलिस को बताया कि नवजात को चोरी करने से पहले ही उसने बहादराबाद के निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर से संपर्क किया था। उसके सामने अपनी स्थिति बताने के बाद डॉक्टर से बच्चे को अस्पताल लाने पर मदद मांगी गई थी। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर की ओर से बच्चे को अस्पताल लाने के बाद डिलीवरी से संबंधित दस्तावेज तैयार करने का भरोसा दिया गया था। इसी भरोसे के बाद आशु ने जिला महिला अस्पताल से नवजात चोरी किया। बच्चा चोरी करने के बाद वह उसे लेकर बहादराबाद पहुंची और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अस्पताल में भर्ती के दौरान बच्चे के संबंध में क्या-क्या दस्तावेज तैयार किए गए और इलाज के रिकॉर्ड में क्या जानकारी दर्ज की गई। अस्पताल से निकलकर लौट रही थी, तभी पुलिस ने पकड़ा पुलिस के अनुसार, निजी अस्पताल में आशु और नवजात के भर्ती रहने के बाद वह बच्चे को लेकर वहां से निकल गई। इसके बाद वह वापस लौट रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया और नवजात को सुरक्षित बरामद कर लिया। बाद में बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया। जिला महिला अस्पताल से नवजात चोरी होने के बाद पुलिस ने कई स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। इसी जांच के दौरान बच्चे को लेकर आशु के बहादराबाद पहुंचने की जानकारी सामने आई। पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ने के साथ ही आरोपी महिला से पूछताछ में निजी अस्पताल से जुड़े तथ्य सामने आए। अब स्वास्थ्य विभाग करेगा अस्पताल की जांच पुलिस का कहना है कि निजी अस्पताल की भूमिका सामने आने के बाद पूरे मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी। अस्पताल में आरोपी महिला और नवजात को किस आधार पर भर्ती किया गया, बच्चे की पहचान और डिलीवरी से संबंधित क्या दस्तावेज तैयार किए गए और डॉक्टर व स्टाफ की इसमें क्या भूमिका रही, इन सभी बिंदुओं की जांच कराई जाएगी। बहादराबाद बाईपास स्थित निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजेगी। इसके बाद अस्पताल के पंजीकरण को निरस्त करने और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अस्पताल के स्तर पर किसी नियम का उल्लंघन हुआ या नवजात की पहचान से जुड़ी कोई जानकारी जानबूझकर छिपाई गई। डॉक्टर और स्टाफ की भूमिका जांच के दायरे में पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला की ओर से महिला डॉक्टर से पहले संपर्क होने और डिलीवरी रिपोर्ट तैयार करने की बात सामने आने के बाद अब डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस यह स्पष्ट करने में जुटी है कि आरोपी महिला से डॉक्टर की बातचीत कब हुई थी और नवजात को अस्पताल लाने से पहले किस तरह की तैयारी की गई थी। यदि जांच में आरोपी महिला के आरोपों की पुष्टि होती है तो अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर-कर्मचारियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल पुलिस अस्पताल से जुड़े दस्तावेज और भर्ती संबंधी रिकॉर्ड भी जांच का हिस्सा बनाएगी। पुलिस ने कहा- रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजेंगे बहादराबाद थाना प्रभारी प्रदीप सिंह चीमा के अनुसार, आरोपी महिला ने चोरी किए गए नवजात को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पूछताछ में अस्पताल की महिला डॉक्टर से पहले संपर्क और बच्चे को लाने के बाद डिलीवरी की रिपोर्ट तैयार कराने की बात सामने आई है। पूरे मामले की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी। अस्पताल के पंजीकरण को निरस्त कराने और नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User