प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक:अशोक राठौर को जिताने का दिया मंत्र, 2027 चुनाव की तैयारी के निर्देश
महोबा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी रविवार को महोबा पहुंचे। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान 23 अक्टूबर को होने वाले झांसी-प्रयागराज स्नातक खंड एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी अशोक राठौर को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क तेज करने का आह्वान किया। साथ ही वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने के निर्देश दिए।
घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने के निर्देश रविवार शाम करीब पांच बजे जिला कार्यालय पहुंचने पर शंकर लाल लोधी का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्नातक एमएलसी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने और प्रत्याशी अशोक राठौर के समर्थन में अभियान चलाने को कहा। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई। शंकर लाल लोधी ने कहा कि चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल और लगातार जनसंपर्क जरूरी है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा एमएलसी चुनाव के साथ ही बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी जोर दिया गया। शंकर लाल लोधी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने तथा बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने एमएलसी चुनाव अभियान से जुड़े पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक की। इसमें चुनावी जिम्मेदारियों के बंटवारे और बूथ प्रबंधन पर चर्चा हुई। बैठक में महोबा सदर विधायक राकेश गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)