प्रतापगढ़ में मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत:बचाने पहुंचे तीन लोग भी घायल, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Oct 18, 2026 - 13:11
0
प्रतापगढ़ में मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत:बचाने पहुंचे तीन लोग भी घायल, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
प्रतापगढ़ के बिहार में बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही पुराना जिल्ला गांव में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से 86 साल के रामप्रताप हरिजन की मौत हो गई। इस हमले में उनके परिवार के तीन और लोग भी घायल हुए हैं। रामप्रताप हरिजन शुक्रवार शाम अपने नए घर से बाहर निकले थे। तभी नीम के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से निकले झुंड ने उन पर हमला कर दिया। वृद्ध को मधुमक्खियों से घिरा देख उन्हें बचाने पहुंचे परिवार के लोग भी इसकी चपेट में आ गए। हमले में उनकी पत्नी कमलादेवी (50), बेटे दीपचंद (30) और पोती अनन्या (3) घायल हो गए। सभी घायलों को भिटारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामप्रताप की तबीयत बिगड़ने पर परिवार उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। घायल कमलादेवी, दीपचंद और अनन्या का इलाज अभी निजी अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को रामप्रताप के शव का अंतिम संस्कार श्रृंगवेरपुर घाट पर हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User