प्रतापगढ़ के बाघराय में नाले में मिला युवक का शव:परिजनों ने जताई पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका, गांव के ही युवक पर आरोप

Oct 15, 2026 - 11:10
0
प्रतापगढ़ के बाघराय में नाले में मिला युवक का शव:परिजनों ने जताई पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका, गांव के ही युवक पर आरोप
प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के जालिमगंज बरौलिया गांव में भोला पासी का शव एक नाले में मिला है। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक 14 अक्टूबर की रात गांव का ही एक व्यक्ति भोला पासी को अपने साथ ले गया था। आरोप है कि पुरानी दुश्मनी के कारण भोला पासी की हत्या कर शव को गांव के पास नाले में फेंक दिया गया। पहले देखिए तस्वीरें- दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की असली सच्चाई सामने आ पाएगी। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User