प्रतापगढ़ में सेवा ज्योति कलश यात्रा, कार्यकर्ताओं ने सुना PM:हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, सेवा और जनसरोकार के संकल्पों को आगे बढ़ाने का दिया संदेश
प्रतापगढ़ जिले में बुधवार को सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत शहर के कंपनी गार्डन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा शुरू होने से पहले कंपनी गार्डन में भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यहां एक बड़ी टीवी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया। हजारों कार्यकर्ताओं ने स्क्रीन के माध्यम से पीएम का भाषण सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा कंपनी गार्डन से अंबेडकर चौराहा होते हुए कई किलोमीटर आगे बढ़ी। कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। नेताओं ने बताया कि इस यात्रा का मकसद सेवा और जनसरोकार से जुड़े संकल्पों को आगे बढ़ाना है। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)