प्रतिमा विसर्जन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:सिसई घाट पहुंचे डीएम-एसपी, फ्लड पीएसी की तैनाती और सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश

Oct 17, 2026 - 14:13
0
प्रतिमा विसर्जन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:सिसई घाट पहुंचे डीएम-एसपी, फ्लड पीएसी की तैनाती और सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश
बलरामपुर में प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।तैयारियों में किसी भी तरह की चूक न हो और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से खिलवाड़ की नौबत न आए। इसके लिए डीएम डॉ.विपिन कुमार जैन एवं एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने तहसील सदर के अंतर्गत सिसई घाट का शनिवार दोपहर 12:30 बजे स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विसर्जन से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही कतई बर्दाश्त न की जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विसर्जन स्थल, घाट तक पहुंचने वाले मार्गों, श्रद्धालुओं के आवागमन और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने घाट पर निर्धारित विसर्जन स्थल की मजबूत बैरिकेडिंग कराने, गहरे पानी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित दायरे में रखने के निर्देश दिए। साफ संदेश दिया गया कि आस्था के इस आयोजन में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश जल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने घाट पर फ्लड पीएसी की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षित बचाव कर्मियों, लाइफ जैकेट, रस्सियों और अन्य जरूरी उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता रखने पर जोर दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। घाट पर चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने घाट और पहुंच मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने तथा आवागमन सुगम बनाए रखने को कहा। वहीं,एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम पूरा करने की हिदायत देते हुए साफ किया कि प्रशासन का लक्ष्य प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न कराना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं की निगरानी तक, प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि विसर्जन के दौरान किसी भी स्तर पर ढिलाई की गुंजाइश नहीं रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User