प्रतियोगी छात्राओं ने निकाला प्रोटेस्ट मार्च:दिशा संगठन के बैनर तले जुटे सैकड़ों छात्र-छात्राएं, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
प्रयागराज में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार शाम प्रयागराज में छात्रों ने प्रदर्शन किया। दिशा छात्र संगठन की ओर से बक्शी बांध पर प्रोटेस्ट रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो’, निष्पक्ष मतदान हमारा अधिकार जैसे नारे लगाए। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर प्रदर्शन
इस रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर प्रदर्शन किया। रैली बक्शी बांध से शुरू हुई। यहां से छात्र-छात्राएं नागवासुकी रोड होते हुए आगे बढ़े। रैली रिवर फ्रंट पहुंचकर समाप्त हुई। प्रदर्शन में छात्राओं की भी बड़ी भागीदारी रही। छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।
छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी कर जताया विरोध
रविवार शाम निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मार्च के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को प्रमुखता से उठाया। बक्शी बांध से शुरू होकर रिवर फ्रंट तक पहुंची रैली के दौरान छात्र-छात्राएं लगातार नारेबाजी करते रहे। दिशा छात्र संगठन की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)